फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused smuggler arrested with Khair wood

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी सहित दबोचा आरोपी तस्कर

Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused smuggler arrested with Khair wood
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। कलेसर जंगल से खैर के पेड़ काट कर कार में भर कर बेचने के लिए ले जा रहे आरोपी तस्कर को खैर समेत पकड़ने में वन विभाग ने सफलता हासिल की है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने नाका लगाकर इनोवा कार सहित खैर की लकड़ी बरामद कर ली गई, साथ ही एक तस्कर को भी दबोच लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
वन रक्षक विकास नेहरा ने बताया कि गश्त के दौरान तीन खैर के पेड़ों की भाग मिले। माल वहां से जा चुका था। मौके पर खैर की टहनियां व पत्ते ही मिले थे। मौके पर डैमेज रिपोर्ट बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन रात को लगभग 9:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि उक्त लकड़ी फैजपुर गांव से इनोवा गाड़ी में बेचने के लिए ले जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मौका की नाकाबंदी की, रात 10 बजे इनोवा गाड़ी गांव फैजपुर से छछरौली-पौटा रोड पर आती दिखाई दी व गाड़ी को ताजेवाला बैरियर पर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन मुलजिम गाड़ी को भगा कर ले गए। इनोवा कार का सरकारी जीप से पीछा करते हुए मलिकपुर खादर गांव के नजदीक गाड़ी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का ड्राइवर व उसका साथी चाबी निकालकर भागने लगे व हमने दौड़ कर उनका पीछा किया व ड्राइवर के साथी को पकड़ लिया व उसने अपना नाम सारदीन उर्फ अनवर निवासी फैजपुर बताया व अपने ड्राइवर का नाम नफला वासी जाटों वाला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed