{"_id":"643af491ce104f1c4100c857","slug":"accused-of-snatching-mobile-from-girl-arrested-yamuna-nagar-news-c-18-1-92438-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती से मोबाइल छीनने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती से मोबाइल छीनने का आरोपी दबोचा
Sun, 16 Apr 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के पास बस में चढ़ रही जामपुर मंडेबर निवासी काजल का मोबाइल छीनने के आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोबाइल बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
टीम के इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान चिट्टा मंदिर रोड निवासी शुभम उर्फ बचकुना के रूप में हुई।
पूछताछ मेंर आरोपी ने दो दिन पहले 13 अप्रैल को महाराणा प्रताप चौक पर बस में चढ़ते समय लड़की के हाथ से फोन छीनने की वारदात को कबूल किया। आरोपी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी शुभम पर चोरी व अवैध हथियार रखने के पहले भी करीब 10 मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।