{"_id":"677d7ba7d589f3037203bfe1","slug":"accused-of-saying-talaq-three-times-and-throwing-her-out-of-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131116-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन बार तलाक बोल घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन बार तलाक बोल घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दामला गांव निवासी नुसरत ने पति सरफराज पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहले आरोपी ने उस पर दो लड़कियां पैदा होने के बाद तीसरे बच्चे से पहले लिंग जांच करवाने का दबाव बनाया था। मना करने पर आरोपी ने ऐसा किया। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
दामला निवासी नुसरत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह जुलाई 2019 में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के गांव नगांवा निवासी सरफराज के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।
शादी में मायके वालों ने जरूरत का हर सामान देकर उसे विदा किया था, लेकिन उसके ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही उसे छोटी छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद उसके पास दो लड़कियां पैदा हुई। जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो आरोपी पति सरफराज ने अपने परिवार के सदस्यों फिरदोश, नाहिद व कादिर के साथ मिलकर उसका जबरदस्ती लिंग जांच करने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पति सरफराज ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने मायके आ गई। पुलिस का कहना है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।