फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of robbing 70 thousand by attacking a young man

Yamuna Nagar News: युवक पर हमला कर 70 हजार लूटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing 70 thousand by attacking a young man
गांव गंदापुरा निवासी दीपक पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। उसकी कार को तोड़ डाला। हमले में वह भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोप है कि हमलावर उसकी कार से 70 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि झगड़ा हुआ है और कार तोड़ी गई है, लेेकिन नकदी लूटने का आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने सरस्वतीनगर निवासी राहुल, अक्षय नरवाल, जगदीश व छोटा सहित अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गंदापुरा निवासी दलीप ने बताया कि वह क्वालिटी इन होटल जगाधरी में बतौर मैनेजर नौकरी करता है। होटल का किराया व कैश वह रोजाना होटल आने से पहले कन्हैया साहिब चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कराता है। वह अपने घर से होटल के लिए निकला। जब वह गांव गलौली के पास पहुंचा तो तीन चार बाइकों पर आए युवकों ने उनकी कार को रूकवा लिया। इन युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी कार को भी बुरी तरह से तोड़ दिया। उसे बाहर खींच कर बुरी तरह से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह से उसने अपने घर पर बात कर सारी घटना से उन्हें अवगत कराया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में लेकर गए। जिस समय वारदात हुई कार में करीब 70 हजार रुपये कैश भी था। उसे भी हमलावर लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed