फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of raping a young man for six years

Yamuna Nagar News: युवक पर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 01 Jun 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a young man for six years
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पड़ोस के ही युवक साहिल पर शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में ही साहिल रहता है। दोनों के बीच बातचीत होती थी। जब वह 16 साल की थी तो आरोपी ने उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। बाद में उससे शादी का वादा करने लगा। एक दिन आरोपी उसे बात करने के बहाने अपने घर पर लेकर गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। जब पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो वह तैयार हो गए। इसके बाद आरोपी साहिल व उसके परिवार के लोगों ने उसके घर पर संकीर्तन रखवाया और उसमें ही सगाई करने की बात कही। आरोप है कि आरोपी सगाई में नहीं आया। न ही उसके परिवार के लोग आए। युवती ने बताया कि जब उसके परिजन उनसे बात करने घर पर गए तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए अन्य पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed