फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of rape on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 19 Jul 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape on the pretext of marriage
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


बूड़िया। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने अन्य लड़की से शादी की तो युवती उसके खिलाफ पुलिस थाने पहुंच गई। बूड़िया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में संदीप कुमार रहता है। आरोपी ने तीन साल पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। एक दिन उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी संदीप उनके घर पर आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जुलाई 2023 में आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद भी आरोपी बीती 24 जून को उसके घर पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आरोपी ने उसे डरा धमका कर उसके साथ संबंध बनाए। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed