फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accused of rape for 7 years

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को सात साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accused of rape for 7 years
दो साल पहले नौवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाते हुए सात साल की सजा सुनाई। दोषी पर कोर्ट ने आठ हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की सूरत में अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसला एक्सक्ल्यूसीव कोर्ट फॉर हिनियस क्राइम एंगेस्ट वुमैन एंड चिल्ड्रन यमुनानगर-जगाधरी ने सुनाया। उपजिला न्यायवादी गौरव आर्य ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने पीड़िता को चार लाख रुपये का मुआवजा देने के भी आदेश दिए हैं। वारदात के समय आरोपी नाबालिग था। लेकिन कानून में हुए संशोधन के बाद नाबालिग आरोपी का केस जूविनाइल जस्टिस बोर्ड की बजाए फास्टट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 13 मार्च 2018 को वह घर से स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची। बेटी के घर न पहुंचने पर उन्होंने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में अपह्रण का केस दर्ज मामले की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि 17 वर्षीय गौरव अपने दोस्त गोविंद के साथ मिलकर किशोरी को ले गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने गौरव पर रेप के और गोविंद पर किशोरी को अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी गोविंद को 12 सितंबर को ही बरी कर दिया था। 23 महीने बाद आए किशोरी को इंसाफ मिला और कोर्ट ने दोषी गौरव को सात साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed