फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of molesting her for three years on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुराचार करने का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting her for three years on the pretext of marriage
यमुनानगर। शहर की एक काॅलोनी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने शादी का झांसा देकर कैथल के फरल गांव निवासी अमृत सिंह पर तीन साल तक गलत काम करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक उसके साथ तीन वर्ष तक रिलेशनशिप में रहा और संबंध बनाता रहा। अब आरोपी युवक ने उससे शादी से मना कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट है। जून 2020 में उसकी इंस्टाग्राम पर कैथल के फरल गांव निवासी अमृत सिंह से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। अक्टूबर 2021 में आरोपी उससे मिलने के लिए यमुनानगर आया। यहां पर उसने एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उनकी सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर बातें होती रही। बाद में आरोपी ने उसे कुरुक्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर भी आरोपी ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब भी उससे शादी की बात कहती तो वह जल्दी ही शादी करने का आश्वासन दे देता। इसके बाद आरोपी कई बार यमुनानगर में आया। यहां पर गोबिंदपुरी रोड स्थित एक होटल में उसे लेकर गया और संबंध बनाए। अब आरोपी न तो उसका फोन रिसीव कर रहा है और न ही ही उससे मिलने के लिए आ रहा है। जब उसके माता पिता से बात की तो वह धमकी देने लगे और अपशब्द कहे। उन्होंने बेटे की शादी कराने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed