फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of molesting, assaulting husband and wife on the way

रास्ते में रोक पति पत्नी से मारपीट, छेड़खानी का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting, assaulting husband and wife on the way
(यमुनानगर)छछरौली। गनौली गेट के नजदीक तीन भाइयों ने मिलकर पति पत्नी को बीच रास्ते में रोककर मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उससे छेड़खानी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गनौली गेट निवासी महिला ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति मनोज का कुछ दिन पहले कॉलोनी के ही अनिल, संजू व काला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। महिला ने बताया कि रात साढ़े सात बजे वह अपने पति के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में तीनों भाइयों ने मिलकर उन्हें रोक लिया और उन पर हमला बोल दिया। जिससे वे दोनों घायल हो गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उससे छेड़खानी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed