फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of molestation sent to jail

Yamuna Nagar News: छेड़खानी के आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 19 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of molestation sent to jail
यमुनानगर। थाना छछरौली पुलिस की टीम ने 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है। थाना प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि क्षेत्र के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। जब बेटी स्कूल जाती है तो गांव तिहानो निवासी सुशांत उर्फ अजय बेटी का पीछा करता है। समझाने पर वह नहीं माना। आरोप है कि वह बेटी से अश्लील हरकतें करता और धमकी देता है कि तुझे उठाकर ले जाऊंगा। शिकायत पर मामला दर्ज कर तिहानो निवासी सुशांत उर्फ अजय, विशाल व गांव बसातियां वाला निवासी रमन को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस की टीम ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी सहारनपुर के गांव हमजागढ़ निवासी मुस्तफा उर्फ मुस्तु को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई। मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। 16 सितंबर को किशोरी बरामद कर ली गई। मेडिकल में उससे दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इस पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन

शराब की 24 बोतल संग पकड़ा आरोपी
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर की पुलिस टीम ने अंग्रेजी शराब की 24 बोतल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी निखिल के रूप में हुई। आरोपी शराब का वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed