{"_id":"68c5bf51aa233ca1b908a83a","slug":"accused-of-making-video-of-student-after-taking-off-his-clothes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-143819-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्र के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्र के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप
Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। कॉलेज से घर लौट रहे छात्र ने कुछ युवकों पर उसके कपड़े उतार कर उसकी वीडियो बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्र ने यह आरोप अपने ही गांव के ही युवक पर लगाया है। वहीं, उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर मामले जांच कर शुरू कर दी है।
वहीं, परिजनों का कहना है कि इस वारदात के बाद से छात्र बेहद सहमा हुआ है और बाहर जाने पर उसकी जान को खतरा है। पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक कॉलेज पढ़ता है। कॉलेज से छुट्टी के बाद करीब साढ़े तीन बजे वापस घर लौट रहा था।
तभी गांव से कुछ दूर सैनी फार्म के पास गोगा मेड़ी के पास गांव के गौरव ने बोलेरो गाड़ी से उसका रास्ता रोक दिया। गौरव व उसके तीन साथियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फिर उसे लोहे के कड़े से मारा। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए और उसकी वीडियो बनाई। उन्होंने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।