{"_id":"629a66dbab1725372e566c49","slug":"accused-of-giving-insecticide-medicine-the-health-of-two-children-deteriorated-yamuna-nagar-news-knl1103857180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक के नाम पर कीटनाशक दवा पिलाने का आरोप, दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक के नाम पर कीटनाशक दवा पिलाने का आरोप, दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ठसका में दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश के चलते एक पक्ष पर दो बच्चों को कोल्डड्रिंक के नाम पर कीटनाशक दवाई पिलाने के आरोप परिजनों ने लगाए हैं। कीटनाशक दवा पीने से बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रादौर सरकारी अस्पताल में लेकर पंहुचे। जहां एक बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पहले यमुनानगर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गांव ठसका निवासी डिंपल ने बताया कि उनका दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में वीरवार देर शाम उस व्यक्ति ने अपने पुत्र के साथ मिलकर खेतों में बैठे उसके बेटे कुणाल व एक अन्य बच्चे जतिन को कीटनाशक दवा को कोल्डड्रिंक बताकर पीने को दी। जिस पर कुनाल व जतिन ने कोल्डड्रिंक समझ कर कीटनाशक दवा पी ली। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पंहुचे। जहां कुनाल की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे यमुनानगर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
वहीं थाना जठलाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि उनके पास इस बारे चंडीगढ़ पीजीआई से सूचना आई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों को ब्यान दर्ज करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। ब्यान दर्ज करने के बाद जो भी कार्रवाई बनती है वह अमल में लाई जाएगी।