{"_id":"6543f9f1742147b6b906b487","slug":"accused-of-demanding-extortion-in-the-name-of-kala-rana-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-8535-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: काला राणा के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: काला राणा के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गैंगस्टर काला राणा के नाम पर शराब कारोबारी ब्रिजपाल राणा से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लक्ष्मी गार्डन निवासी वरूण उर्फ विशु उर्फ पापड़ के तौर पर हुई। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उससे गैंगस्टर काला राणा से संबंधों व इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। वहीं काला राणा ने जेल में बंद होने के बावजूद आरोपी ने उसकी शराब कारोबारी से बात कैसे कराई इसे लेकर पुलिस विभाग व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई हैं।
स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि ब्रिजपाल राणा को काफी समय से रंगदारी देने के लिए धमकियां दी जा रही थी। परंतु वह हर बार इसे नजरअंदाज करते रहे। पुलिस तक भी मामला तब पहुंचा जब 29 अक्तूबर को वरूण ने ब्रिजपाल से गैंगस्टर काला राणा की बात कराई। काला राणा का नाम आते ही वह घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।
ब्रिजपाल राणा ने पुलिस को बताया कि वरूण ने उसकी काला राणा से बात कराई है। शराब कारोबार में उसका हिस्सा डाले या फिर पांच लाख रुपये हर माह रंगदारी दे। वरूण ने कहा कि वह उसकी काला राणा से बात करवाने जा रहा है। जिस पर वरूण ने दूसरे मोबाइल से स्पीकर ऑन करके काला राणा की ब्रिजपाल से बात कराई। दूसरी ओर से मोबाइल पर बात करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर काला राणा बताया। उसे धमकी दी कि उसका आदमी आएगा और रुपये लेकर जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल सेल की टीम की पूछताछ में सामने आया कि वरूण लगभग 10 वर्ष से गैंगस्टर काला राणा का साथी है। सात वर्ष की सजा काटकर वह जून माह में ही बाहर आया था। उसके घर पर भी आना जाना था। मोबाइल पर भी उसकी बात होती थी। वरूण ने किसी अनजान से मोबाइल लेकर काला राणा की शराब ठेकेदार से बात कराई थी।
स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि वरूण ने खेलन गांव में गैंगस्टर भूप्पी राणा पर भी गोली चलाई थी। इसके अलावा उस पर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित 20 केस दर्ज हैं। उसे रिमांड पर लिया गया है।