फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating Rs 9.22 lakh by luring arrested

Yamuna Nagar News: लालच देकर 9.22 लाख रुपये ठगने का आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 9.22 lakh by luring arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में अधिक लाभ देने का लालच देकर नौ लाख 22 हजार रुपये ठगने के आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बनठाला निवासी मोहित उर्फ नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


सिविल लाइन जगाधरी निवासी उषा दुआ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने मैक्स लाइफ से इंश्योरेंस पॉलिसी करवाई हुई है। उसकी पॉलिसी मैच्योर होने वाली है। 27 दिसंबर की शाम करीब चार बजे उसके पति नरेश कुमार दुआ के मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ठग ने कहा कि वह मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से बोल रहा है। उसके पति को कहा कि उनकी पत्नी की पॉलिसी मैच्योर होने वाली है। आरोपी ने उनके पति को व्हाट्सएप पर डिटेल भी भेजी थी। आरोपी ने उनके पति का कहा था कि उसकी पॉलिसी में एक लाख 79 हजार 236 रुपये की मैच्योरिटी आनी है। यदि वह इसमें 50 हजार रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से एक साथ नौ किस्त जमा करवाते हैं तो 2025 में उसे 12 लाख रुपये मिल जाएंगे। इस तरह से आरोपी ने उन्हें बातों में उलझा लिया था और उनसे रुपये खाते में जमा कराकर नौ लाख 22 हजार रुपये ठग लिए थे। तब शहर पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed