फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating one lakh in the name of getting a peon arrested

चपड़ासी लगवाने के नाम पर एक लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating one lakh in the name of getting a peon arrested
यमुनानगर।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने बाड़ी माजरा निवासी नीरज कुमार को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने के आरोपी शाह कमेशपुर निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
बाड़ी माजरा निवासी नीरज कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने आईटीआई से ड्राफ्टसमैन सिविल का कोर्स किया हुआ है। साल 2019 में उसकी मुलाकात बाडी माजरा निवासी दीपक व सुरेंद्र के साथ हुई। दोनों ने उसे बताया था कि उनके जानकार शाह कमेशपुर निवासी सन्नी की सरकारी विभागों व नेताओं के साथ काफी जान पहचान है। वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। जिस पर वह उन दोनों के साथ पांच अक्टूबर 2019 को कोर्ट में कैंटीन में मिला। जहां सन्नी ने उसे बताया कि वह डीसी ऑफिस में क्लर्क है और पंचकूला सचिवालय में अच्छी जान पहचान है। चपरासी के पद पर वह उसे लगवा देगा।
विज्ञापन

22 अक्टूबर को आरोपी फिर उसके घर पर आए और कहा कि जगाधरी कोर्ट में चपरासी के पद की भर्ती निकली हुई है। वह उसे वहां लगवा देंगे। आरोपियों ने बातों में उसे उलझा लिया और एक लाख रुपये मांगे। किसी तरह से इंतजाम कर आरोपियों को यह पैसा दे दिया। आरोपियों ने कहा कि उसका ज्वाइनिंग लेटर लाकर देंगे। इसके लिए हाईकोर्ट में जाना पड़ेगा। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने कहा कि उसका ज्वाइनिंग लेटर तैयार है। बस उस पर साइन होने हैं। इस तरह से एक महीना और बीत गया। बाद में शक होने पर अपने स्तर पर पड़ताल की, तो पता लगा कि आरोपी पहले भी इसी तरह से नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठग चुके हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। सदर पुलिस ने मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed