फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating of lakhs in the name of sending to Canada arrested

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी काबू

Fri, 06 Oct 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of lakhs in the name of sending to Canada arrested
यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस ने कृष्णा काॅलोनी निवासी शालू शर्मा को कनाडा भेजने के नाम साढ़े नौ लाख रुपये ठगने के आरोपी जालंधर के गांव मकसूदा निवासी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने शालू से रुपये लेकर उसे फर्जी वीजा थमा दिया था। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शालू शर्मा ने बताया था कि उसने बीएससी नर्सिंग की हुई है। वह विदेश जाना चाहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात फ्रेंडस कालोनी निवासी जोनी, मनिंद्र सिंह उर्फ मोनी के माध्यम से जसबीर सिंह से हुई थी। उसने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने विश्वास दिलाने उसके फोन पर अलग-अलग देशों के वीजा भेजे। आरोपी से बात करने के लिए घर पर बुलाया।
विज्ञापन

आरोपी ने 18 लाख रुपये में कनाडा का वीजा लगवाने की बात कही। कुछ पैसा पहले व कुछ कनाडा जाने के बाद दो वर्ष का वर्क परमिट मिलने के बाद देने के लिए कहा। उसकी बातों पर विश्वास कर लिया था। आरोपी ने अलग-अलग कर उनसे साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए थे लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा। उसे फर्जी वीजा दे दिया। बाद में पैसा वापस मांगा तो वह धमकी देने लगा। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जसबीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed