फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of cheating in the name of getting job on production remand

Yamuna Nagar News: नौकरी दिलाने के नाम ठगी का आरोपी प्रोडक्शन रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting job on production remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। डाकघर में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने के आरोपी जिला अंबाला के बराड़ा निवासी हरदीप सिंह को आर्थिक अपराध शाखा ने प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। एक दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। शाखा इंचार्ज राय सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले भी ठगी के कई केस दर्ज हैं। वह जेल में बंद था। उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है।

थाना छछरौली पुलिस को छह जुलाई 2023 में दी शिकायत में छछरौली निवासी मनिंद्र सिंह ने कहा था कि बराडा निवासी हरदीप सिंह उसके भाई का दोस्त है। जून 2021 में हरदीप उसके भाई से कहा कि वह उसके भाई को डाकघर में सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। सरकारी नौकरी के लालच में उन्होंने एक लाख रुपये हरदीप को दे दिए। वह उसे एक दिन अंबाला डाकघर में ले गया जहां पर उसे कुछ लोगाें से मिलवा कर कहा कि उसका साक्षात्कार हो गया है। वह बाकी के डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम कर ले, जल्द ही उसे नौकरी मिल जाएगी। उसने रुपये का इंतजाम करके उसे दे दिया। 23 सितंबर 2021 को उसे एक नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसे लेकर वह अंबाला डाकघर में गया तो उसे बताया गया कि वह फर्जी है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed