{"_id":"69b47cc36b713d687b03b8d4","slug":"accused-of-breaking-the-marriage-of-a-girl-by-sending-obscene-photos-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152791-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अश्लील फोटो भेजकर युवती की शादी तुड़वाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अश्लील फोटो भेजकर युवती की शादी तुड़वाने का आरोप
Sat, 14 Mar 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी निवासी एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर उसकी तय शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत पुष्कर नाम के युवक से जान-पहचान हो गई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवती का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई और उनका संपर्क कम हो गया। इसके बाद युवती का परिचय जसविंद्र नाम के युवक से हुआ और दोनों के बीच भी प्रेम संबंध बन गए। वर्ष 2025 में युवती का बूड़िया क्षेत्र में एक युवक के साथ रिश्ता तय हो गया।युवती का आरोप है कि इस दौरान पुष्कर ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिसके चलते उसका रिश्ता टूट गया। अब आरोपित उसे लगातार ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। संवाद