फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused of being thrown out of the house by uttering triple talaq

Yamuna Nagar News: तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of being thrown out of the house by uttering triple talaq
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी के चलते उसने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाला है। मामले में पुलिस ने महिला के जेठ व दो देवरों पर छेड़छाड़ व सास पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह चार दिसंबर 2018 को सहारनपुर की एक कॉलोनी निवासी अकबर के साथ हुआ था। यह उसका दूसरा निकाह था। निकाह में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान दिया था। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कीमती सामान लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शुरू से ही उसके जेठ वासिम, देवर सलीम व अमन की शुरू से ही उस पर गंदी नजर थी।
विज्ञापन

कई बार आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने यह बात अपनी सास व पति को बताई तो उन्होंने उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसे अब पता चला कि उसके पति के देहरादून निवासी एक लड़की के साथ संबंध है। उसका पति अधिकतर समय देहरादून में उस लड़की के साथ रहता है। जब उसने अपने पति की इस बात का विरोध किया तो उसने उसे तीन तलाक बोलकर कहा कि वह उसके साथ रहना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तुझे तलाक देता हूं। इसके बाद उसके पति ने उसकी सास, जेठ व दोनों देवरों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास, जेठ व दो देवरों के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed