{"_id":"65454ea9aa609e6f290fee07","slug":"accused-of-beating-and-throwing-her-out-of-the-house-for-not-giving-a-car-in-dowry-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-8552-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दहेज में गाड़ी न देने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दहेज में गाड़ी न देने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
महिला ने ससुराल वालों पर शादी के बाद दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी न देने पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पाबनी कलां गांव निवासी परविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में भंभौली स्थित रिजोर्ट में पंजाब के जिला पटियाला के संधारसी गांव के धर्मप्रीत सिंह से हुई थी। इससे पहले सगाई में उसके मायके वालों ने ससुराल वालों को गहने व बुलेट बाइक दी थी। इतना ही नहीं कार के बदले सात लाख रुपये भी लिए थे। उसे गेहूं से एलर्जी थी जिसका उपचार चल रहा था। इसके बारे में शादी से पहले ही ससुराल वालों को बता दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने को लेकर उसे ताने मारने शुरू कर दिए थे। यहां तक की उसे दवाई छोड़ने के लिए भी कहने लगे। ससुराल वाले शादी के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक की उसे खर्च देना भी बंद कर दिया। मई 2021 में उसने पीजीआई चंडीगढ़ में एक बच्ची को जन्म दिया। परंतु बेटी होने पर ससुराल वालों ने उसे ताने मारने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि छह माह पहले जब उसकी ननद की शादी थी तो उसमें भी उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला किया गया। कुछ माह पहले जब ससुराल वालों की दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने मारपीट कर दो साल की बच्ची समेत घर से बाहर निकाल दिया। एक दिन ससुराल वाले उसके घर पर आए और उसकी बच्ची को उससे छीनना चाहा। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला की शिकायत पर उसके पति धर्मप्रीत सिंह, ससुर रणबीर सिंह, सास बलजीत कौर, ननद मनप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।