{"_id":"681a55c5fa950ff11306a75a","slug":"accused-named-for-molestation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137343-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छेड़खानी करने का आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छेड़खानी करने का आरोपी नामजद
Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर छेड़खानी करने व शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति विदेश गए है। आरोप है किगांव का ही भारत भूषण उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी बार बार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। एक दिन वह घर पर अकेली थी इस पर आरोपी ने उससे छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाने का नाटक किया और उसके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी। इससे वह डर गई। आरोपी उसे धमका रहा है। संवाद