{"_id":"67649378a7b823b4dd08bea4","slug":"accused-doctor-sent-to-judicial-custody-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130157-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 20 Dec 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बिना लाइसेंस के क्लीनिक चलाने के मामले में आरोपी डॉक्टर पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीते बुधवार को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्कपुर में एक क्लीनिक पर छापा मारा था। क्लीनिक पर मरीजों का उपचार कर रहे डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच की गई थी। जांच में पता चला था कि डॉक्टर अनिल के पास कोई डिग्री और लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाना फर्कपुर में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को आरोपी डॉ अनिल को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।