{"_id":"61d5fe655180c938706c6e26","slug":"accused-arrested-with-smack-of-two-lakhs-yamuna-nagar-news-knl951361116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की 60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, छह माह से कर रहा था नशे की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की 60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, छह माह से कर रहा था नशे की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लगभग दो लाख कीमत की 60 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बेचने के लिए आता था। वह करीब छह माह से आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर ले लिया।
सेल के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि यूपी से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर एक युवक जिले में बेचने के लिए आएगा। इसके आधार पर उप निरीक्षक राजकुमार की टीम ने मौके पर जाकर कलानौर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ बजरंग दास को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रसूलपुर गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी करीब छह महीने से जिले में नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में ली गई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह जिले में किन स्थानों पर नशीले पदार्थ बेचता था।