{"_id":"6894fe1e28da61fa050486fd","slug":"accused-arrested-for-trying-to-run-tractor-over-police-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141962-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर गांव तेजली समीप ट्रैक्टर चालक ने चार पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बाडीमाजरा की शम्भू कॉलोनी निवासी अंशु के रूप में की। पुलिस ने जांच में पाया कि अंशु पर पहले से चोरी के आठ केस हैं। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बाडी माजरा की रूप नगर कॉलोनी के अर्जुन सिंह ने बताया कि तीर्थनगर में झाड़ू फैक्टरी के पास बालाजी मंदिर के साथ प्लॉट से पांच अगस्त की रात उनका ट्रैक्टर चोरी हुआ। छह अगस्त की अलसुबह पता चला कि उनका ट्रैक्टर कई किमी दूर गांव लापरा में है, वहां गए तो एक अज्ञात युवक ट्रैक्टर चलाकर भागने लगा।
ट्रैक्टर चालक कलानौर बॉर्डर के रास्ते यूपी जाने के प्रयास में था, पर पीछा कर रहे अर्जुन व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर दिया। बॉर्डर पर पुलिस होने से ट्रैक्टर चालक लापरा गांव की ओर मुड़ गया फिर पुराना सहारनपुर रोड के रास्ते गांव तेजली समीप राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचा। यहां पुलिस नाका लगा था, जिसके बैरिकेड में टक्कर मार ट्रैक्टर चालक मार्ग के साथ लगे खंभे में टकरा गया।
विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिस पार्टी में शामिल एएसआई संजीव कुमार ने सेक्टर-17 थाना में शिकायत दी। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने नाके पर चार पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। सेक्टर-17 थाने से जांच अधिकारी एसआई निर्मल चंद ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।