फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for trying to crush policemen

Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास का आरोपी धरा

Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for trying to crush policemen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के प्यारा चौक पर नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुढ़ल गांव निवासी गौरव के रूप में हुई है। उसका साथी जयधरी निवासी अभिमन्यु वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह दोनों आरोपी पुलिस के रोकने पर नहीं रूके। जब यह भागने लगे तो एक पुलिसकर्मी ने इनकी कार के टायर में गोली मारकर रोका। गौरव फरार हो गया था। उसे सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया। रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जिस कार में वह था। उससे कट्टा व कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सीलिंग प्लान के तहत पुलिस प्यारा चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी आरोपी अभिमन्यु व गौरव कार में आए। जब उसे नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका और खिड़की खोलने के लिए कहा तो उसने एक दम से गति अधिक कर ली थी। आगे खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से कर्मचारी बचे। आरोपी कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए संतपुरा गुरुद्वारा के पास घेर लिया था। वहां पर भी वह भागने लगे थे। तभी एएसआई जसबीर सिंह ने संदेह होने पर तुरंत पिस्टल निकालकर कार के टायर में गोली मार दी थी। इसके बाद अभिमन्यु को काबू किया गया था। आरोपी गौरव फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed