फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for stealing cash and goods from house

Yamuna Nagar News: घर से नकदी और सामान चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cash and goods from house
यमुनानगर। अपराध शाखा एक की टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अपराध शाखा इंचार्ज ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक चोरी की नीयत से आजाद नगर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम ने दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ करने पर आराेपी की पहचान आजाद नगर निवासी आलोक उर्फ कालू के नाम से हुई। पूछताछ पर आरोपी ने रायपुर में एक घर की कुंडी तोड़कर मोबाइल फोन, पर्स, कपड़े का सूटकेस व रुपये चुराने की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed