फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for stealing agricultural equipment from tubewell

ट्यूबवेल से कृषि उपकरण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing agricultural equipment from tubewell
फोटो - 28
विज्ञापन

ट्यूबवेल से कृषि उपकरण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। ट्यूबवेल के कमरे में रखे कृषि उपकरण चोरी करने के मामले में साढौरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किया सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

साढौरा थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि गोहानपुर मोहल्ला निवासी देवेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके खेतों में ट्यूबवेल के कमरे से अज्ञात चोर खेतों में प्रयोग होने वाले सामान स्प्रे पंप, लोहे का कड़ा, तार का बंडल, पुरानी केबल, लोहे की चारपाई व अन्य कृषि उपकरण चोरी करके ले गया है। उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ट्यूबवेल से उपकरण चोरी करने का आरोपी बिलासपुर रोड पर घूम रहा है। सूचना पर उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान पहाड़ी मोहल्ला बिलासपुर निवासी अर्जुन उर्फ काजी के नाम से हुई। आरोपी से चोरी किया सारा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed