{"_id":"634f105848582f770d114bfb","slug":"accused-arrested-for-snatching-purse-of-female-professor-yamuna-nagar-news-knl1249028166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रोफेसर का पर्स झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रोफेसर का पर्स झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा- 1 की टीम ने दो दिन पहले एक्टिवा पर सवार होकर कॉलेज के घर जा रही एक महिला प्रोफेसर का पर्स झपटने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकडे़ गए आरोपी की पहचान पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी सागर के नाम से हुई।
इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सागर नशे का आदी है।
ये था मामला
इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि करतारपुरा निवासी भावना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज में लेक्चरर है। रविवार को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास वाली गली से कॉलेज से वापस घर लौट रही थी। पेट्रोल पंप से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर जब वह पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपी युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। उसके पर्स में ढाई हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आई कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था।