{"_id":"66e356b4fc57c0dd4a097029","slug":"accused-arrested-for-snatching-cash-from-bike-rider-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125239-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार से नकदी छीनने का आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार से नकदी छीनने का आरोपी धरा
Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रताप नगर। क्षेत्र के शिवालिक फिलिंग पेट्रोल पंप पर मुजाफ्त कलां निवासी रघुवीर सिंह से 6720 रुपये छीनने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मलिकपुर खादर निवासी गुलशन उर्फ गुल्ला के रूप में हुई।
मामले में दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया है। रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मंगलवार शाम को वह अपनी बाइक में तेल डलवाने के लिए शिवालिक फिलिंग पेट्रोल पंप प्रताप नगर पर आया था। जब वह बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा तो वहां पर तीन युवक बाइक पर आए।
इनमें से एक युवक ने उसके हाथ से 6720 रुपये की नकदी छीन ली और बाइक सवार दो युवकों के पीछे बैठकर फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी तीनों युवक कैद हो गए थे। फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान मलिकपुर खादर निवासी मगन, अब्बल व गुलशन के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने देर शाम गुलशन उर्फ गुल्ला को गिरफ्तार किया।