{"_id":"683a1864863c5ac34d08a47d","slug":"accused-arrested-for-smuggling-khair-in-car-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-658575-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार से खैर की तस्करी करने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार से खैर की तस्करी करने का आरोपी पकड़ा
Sat, 31 May 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। वन विभाग की टीम ने चिक्कन जंगल से खैर की लकड़ी काट कर स्कॉर्पियो कार में भरकर बेचने जा रहे आरोपी खैर तस्कर को खारवन गांव के पास पकड़ लिया। कार से 50 पीस खैर की लकड़ी के बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ सदर थाना जगाधरी में केस दर्ज कराया गया है।
वन विभाग छछरौली रेंज के डारपुर ब्लॉक के वन रक्षक हिसार के कुंभा गांव निवासी छबील दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने साथी कर्मचारी मेवात के हाजीपुर गांव निवासी मोबिन खान के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त कर रहे थे और बक्करवाला गांव की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली थी कि स्कार्पियो कार में कुछ तस्कर खैर की लकड़ी लेकर दादूपुर खारवन की तरफ रवाना हुए है।
इस सूचना पर उसने इब्राहिमपुर बीट के वन रक्षक इंचार्ज संजीव कुमार को सूचना देकर नाकाबंदी करने को कहा। वह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और वन रक्षक संजीव व रेंज ऑफिसर दिनेश कुमार के साथ उसने खारवन गांव के अड्डे पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। करीब सवा सात बजे दादूपुर की तरफ से एक स्कॉर्पियो कार आती दिखाई दी। उसने साथी कर्मियों की मदद से कार को रुकवा कर जांच की। कार में खैर की लकड़ी लदी हुई थी। इस दौरान उन्होंने मौके से कार चालक चिक्कन गांव निवासी मनीष कुमार को पकड़ लिया। कार से खैर के 50 पीस बरामद हुए। संवाद