Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for Rs 8 lakh theft at brother's house

Yamuna Nagar News: भाई के घर में 8 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for Rs 8 lakh theft at brother's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली मनाने के लिए परिवार के साथ पैतृक घर गए व्यक्ति के घर में चोरी करने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसका सगा भाई ही निकला। थाना रादौर पुलिस ने बुबका रोड स्थित मकान से करीब आठ लाख के गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में शिकायतकर्ता के भाई को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र के शांति नगर झांसा निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान और नकदी बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र निवासी गुरजंट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका रादौर के बुबका रोड पर रिहायशी मकान है।
विज्ञापन

नौ नवंबर को वह मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ दिवाली मनाने अपने गांव कुरुक्षेत्र चला गया था। अगले दिन शाम को जब वह लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना रादौर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि चोरी का आरोपी शिकायतकर्ता का सगा भाई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली।

इसी तरह थाना रादौर पुलिस ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांव कांजनू निवासी रोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह और रोहित कुमार को अदालत ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed