{"_id":"683ca1bc433745e4f70460d9","slug":"accused-arrested-for-raping-7-year-old-girl-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138687-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू
Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 20 वर्षीय आरोपी युवक जिशान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिश्ते में बच्ची आरोपी की भतीजी लगती है। बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जीशान बच्ची को बहला फुसलाकर उठा ले गया और पश्चिमी यमुना नहर के पास किसी सुनसान जगह पर उसके साथ गलत कार्य किया। इस दौरान बच्ची की चीख सुनकर एक ग्रामीण उस तरफ गया तो आरोपी बच्ची को वहीं छोड़ कर मौके से भाग गया। ग्रामीण ने बच्ची को उसके घर पहुंचाया और उसके परिजनों को सारी बात बताई परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी छछरौली जगदीश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।