फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested for killing wife's lover

Yamuna Nagar News: पत्नी के प्रेमी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing wife's lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पत्नी के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी को थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया, जिसमें पुलिस उसके साथियों का पता लगाने के साथ हथियार की बरामदगी के प्रयास करेगी।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यूपी के जिला गाजीपुर के गांव शेरपुर निवासी अंशु के बयान पर उसके पति बिजेंद्र व बिजेंद्र के दोस्त गोल्डी व सोनू पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। अंशु की पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी वर्ष-2018 में रोहतक जिले के गांव बाहु अकबरपुर निवासी बिजेंद्र से हुई थी। उसके पास एक बेटा व बेटी है।
विज्ञापन

इस बीच उसकी दोस्ती जीजा के भाई जिला गाजीपुर के गांव लोहरपुर निवासी अजीत कुमार से हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद पति बिजेंद्र से मनमुटाव रहने लगा। इस बीच वह यमुनानगर के दामला आकर प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने लगी। यहीं पर उसने अजीत कुमार को बुला लिया। दो माह से दोनों साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र 21 जुलाई को अपने दोस्त गोल्डी व सोनू के साथ उसे तलाशते हुए दामला पहुंच गया। बिजेंद्र उस पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसका अजीत ने विरोध किया तो बिजेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर अजीत की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक लखविंद्र के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed