{"_id":"610060de8ebc3e3d075f0cae","slug":"accused-arrested-for-giving-fake-remdesivir-injection-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl779714124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर पुलिस ने नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम नगर निवासी अजय के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पहले से गिरफ्तार फर्म संचालक को नकली इंजेक्शन दिए थे।
आरोपी अजय और उसका साथी मोहम्मद साबिर दवाईयों की फैक्टरी में काम करते थे। अजय ने पूछताछ में बताया कि वह साबिर से नकली इंजेक्शन लेकर आया था। पुलिस को अब साबिर की तलाश है। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सहारनपुर निवासी एक महिला छह मई को वरयाम सिंह अस्पताल में भर्ती हुई थी। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली थी। महिला की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए उसके परिजनों को कहा। परिजन इंजेक्शन का इंतजाम करने में लग गए।
इस दौरान उसके परिजनों ने रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी सनम वोहरा से संपर्क किया। उसने 32-32 हजार रुपये में दो इंजेक्शन दिए। जब डॉक्टर ने इंजेक्शन देखे तो उन्होंने बताया कि ये इंजेक्शन नकली है। इसके बाद महिला के परिजन असली इंजेक्शन के लिए भागदौड़ करने लग गए। लेकिन इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर प्रवीन कुमार ने शिकायत पुलिस को दी थी। शहर पुलिस ने नौ मई को इस मामले में केस दर्ज किया था। तब से अब तक मामले में चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।