{"_id":"65e4cc585e8b4ea0d20430a7","slug":"accused-arrested-along-with-two-stolen-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-115107-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी की दो बाइक समेत आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी की दो बाइक समेत आरोपी काबू
Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने चोरी की बाइक बेचने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी से दो बाइक बरामद हुई हैं।
इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए कलानौर बार्डर से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया।
जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी से बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सरसावा निवासी शुभम बंसल के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि 16 फरवरी को पुराना हमीदा से आरोपी ने बाइक चोरी की थी। इसके अलावा रूप नगर निवासी प्रदीप की एक्टिवा जगाधरी बस स्टैंड पर खड़ी थी, जहां से आरोपी ने एक्टिवा चोरी कर ली।