फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused accused of rape by pushing two police personnel out of prisoner ward of civil hospital

सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड से दो पुलिस कर्मियों को धक्का देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused accused of rape by pushing two police personnel out of prisoner ward of civil hospital
Accused accused of rape by pushing two police personnel out of prisoner ward of civil hospital - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिला जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद सिविल अस्पताल में आया दुष्कर्म का आरोपी प्रवीण कुमार दो पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात साढ़े 12 बजे आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कहीं, जिसके बाद गार्द में तैनात ईएएसआई व सिपाही आरोपी को चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे। कैदी वार्ड से बाहर निकलते ही आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। शहर पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई हरिराम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिविल अस्पताल में कैदी वार्ड बना हुआ है, जिसमें तीन आरोपी उपचार के लिए दाखिल थे। इनमें से एक आरोपी पृथ्वी नगर निवासी प्रवीण कुमार पर फर्कपुर थाना में चार अगस्त 2020 को आईपीसी की धारा 323, 376, 452, 506, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जहां से उसकी तबीयत खराब होने पर 18 फरवरी को कैदी वार्ड में दाखिल किया गया था। शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे दुष्कर्म के आरोपी प्रवीण कुमार ने गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों को तबीयत बिगड़ने की बात कही। जिसके बाद गार्द में तैनात ईएएसआई सुभाष चंद व सिपाही संजीव कुमार आरोपी प्रवीण कुमार को कैदी वार्ड से निकालकर चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे। कैदी वार्ड से निकलते ही आरोपी प्रवीण कुमार दोनों पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग गया। इसके बाद दोनों कर्मियों ने आरोपी को पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। आरोप है कि ईएएसआई सुभाष चंद व सिपाही संजीव कुमार ने अपनी ड्यूटी को सही प्रकार से नहीं किया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरोपी प्रवीण कुमार उनकी हिरासत से भागने में कामयाब रहा। चौकी इंचार्ज एसआई हरिराम की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने ईएएसआई सुभाष चंद व सिपाही संजीव कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 223, 224 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चर्चा में रहा है सिविल अस्पताल का कैदी वार्ड:
सिविल अस्पताल का कैदी वार्ड पहले भी चर्चा में रहा है। सबसे चर्चित घटना दिसंबर 2017 में हुई थी। तब कैदी वार्ड में भर्ती एक मंदबुद्धि महिला से पुलिस कर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इससे पहले भी सिविल अस्पताल में उपचार के लिए जेल से आए कैदी फरार हो चुके हैं। कई पुलिस कर्मी यहां हर दम तैनात रहते हैं। फिर भी लगातार हो रही घटनाएं सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल से दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने के मामले में दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed