फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

मशीन में चुनरी फंसने से चपेट में आई महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
accident
पुराना हमीदा की विश्वकर्मा प्लाईवुड फैक्टरी में पीलिंग मशीन में चुनरी फंसने से महिला कर्मी चपेट में आ गई। मशीन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी ठेकेदार व मालिक ने कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर के थाना रामपुरा मनियारन के गांव हरपाल निवासी कविता ने बताया कि वे यहा तीर्थनगर में किराये के मकान में रहते है। वह पुराना हमीदा में स्थित सुभरी (विश्वकर्मा) प्लाईवुड फैक्टरी में ठेकेदार अमन शर्मा के पास पीलिंग मशीन पर काम करती है। उसकी सास शीला देवी (60) भी उसके साथ फैक्टरी में जाती थी। चार जनवरी को भी सुबह आठ बजे रोज की तरह दोनों फैक्टरी में काम पर गए। सुबह सवा दस बजे उसकी सास शीला देवी पीलिंग मशीन के पास से लकड़ी का कचरा साफ कर रही थी। तभी उसकी सास के गले में डली चुनरी फैक्टरी में लगी पीलिंग मशीन के पट्टे में फंस गई, जिससे वह एक झटके से नीचे गिरी। सास का गला चुनरी से दब गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अन्य कर्मचारियों की भीड़ लग गई। फैक्टरी मालिक मनीश मलिक व ठेकेदार अमन शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मदद से इलाज के लिए उसकी सास को निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने अधिक चोट देख सास को पीजीआई रेफर कर दिया। तब उसकी सास को मुलाना के एमएम मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी सास को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में कविता के ब्यानों पर 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed