{"_id":"5fbff0918ebc3e5bc527ed4e","slug":"accident-yamuna-nagar-news-knl521858192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबनी रोड पर मुसिंबल अड्डे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान गांव मैहलावाली में रोटावेटर देखने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मुसिंबल गांव निवासी हरबक्स सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। उन्होंने रोटावेटर ठीक करवाने के लिए मैहलावाली दिया हुआ था। बुधवार को उसका भांजा सिमरनजीत सिंह (41) रोटावेटर देखने के लिए बाइक पर गांव मैहलावाली जा रहा था। देर शाम करीब सवा छह बजे जब वह गांव मुसिंबल के अड्डे पर पहुंचा तो सामने से तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्राली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए सीधी टक्कर उसके भांजे सिमरणजीत सिंह की बाइम में मार दी। टक्कर लगते ही उसका भांजा सिमरनजीत सिंह अपनी बाइक समेत सड़क पर गिर गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से टकराई। सफेदा का पेड ट्राली के ऊपर गिर गया और ट्रैक्टर ट्राली वही पर फंस गया। आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। उसने अपने भांजे सिमरनजीत सिंह को राहगीरो की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।