फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
अंबाला के गांव दलीपगढ़ से अपने जीजा बुड़िया गेट तकीयाखाना निवासी नीरज से मिलने आ रहे युवक शम्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा अंबाला रोड पर पुराना कचहरी चौक के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे उसके जीजा ने मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के बुड़िया गेट तकीयाखाना निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ए वन चिकन सैंटर फर्कपुर पर नौकरी करता है। शुक्रवार रात को जब वह काम समाप्त कर घर पहुंचा तो उसके बच्चों ने उसे बताया कि शम्मी मामा आज घर आ रहे है। काफी इंतजार करने के बाद जब उसने अपने साले शम्मी के मोबाइल पर फोन किया तो उसे पता चला कि उसकी एक्सीडेंट हो गया है। वह जगाधरी सिविल अस्पताल में है। सूचना मिलते ही जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसकी साले शम्मी की मौत हो गई है। नीरज ने बताया कि उसका साला दलीपगढ़ निवासी शम्मी अपने गांव से उनके पास आने के लिए बाइक पर आ रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह अंबाला रोड पर पुरानी कचैहरी चौक के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार कर कुचल दिया। वाहन का पहिया उसके सिर के उपर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने मृतक के जीजा नीरज की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई सुमेश पाल का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर। मुसिम्बल निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी मां गुलजारों देवी दस दिन पहले उसकी बहन कोकपुर निवासी मंजू से मिलने गई थी। शनिवार को वह उसे लेने के लिए बहन के पास गया था। अंबाला कैंट बस स्टैंड से वो और उसकी मां गुलजारों प्राइवेट बस में बैठ गए। करीब 11 बजे वह भंभौली अड्डे पर पहुंचे। भंभौली अडडे पर जब उसकी मां गुलजारों देवी बस की अगली खिड़की से उतरने लगी तो आरोपी बस चालक ने एकदम से बस चला दी। जिससे उसकी मां बस से नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही उसकी मां बस के नीचे चली गई और बस का पिछले टायर उसकी मां की बाई टांग को कुचलते हुए चले गए। गंभीर रूप से घायल होकर उसकी मां बेहोश हो गई। उसने राहगीरों की मदद से अपनी मां को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी बस चालक धनौरी निवासी मनजीत के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed