फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
accident
गांव सादिकपुर के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया सब्जी विक्रेता के सिर को कुचलता हुआ निकल दिया। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से साढौरा अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर न होने की वजह से उसे जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाहड़पुर निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो और उसका भाई लक्की रसुलपुर बस स्टैंड के पास लाहडपुर मोड पर सब्जी की दुकान करते हैं। हर रोज की तरह सोमवार अलसुबह करीब सवा पांच बजे वे दोनों अपनी अपनी बाइकों पर सब्जी लेने साढौरा सब्जी मण्डी जा रहे थे। उसका भाई लक्की उसके आगे आगे चल रहा था और वह उसके पीछे पीछे चल रहा था। जब हम एस्सर पेट्रोल पंप से थोडा आगे गांव सादिकपुर मोड से पहले पहुंचे तो सामने से तेज गति से ट्रैक्टर ट्रॉली आ रहा था। आरोप है कि चालक लापरवाही व तेज रफ़्तार से ट्रैक्टर ट्रॉली को चलाते हुए उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में उसके भाई के सिर व मुंह पर गंभीर चोटे लगी। उसका सिर व मुंह बुरी तरह से चकना चूर हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसने अपने भाई को संभाला। राहगीरों की मदद से वह अपने भाई को एंबुलेंस में साढौरा अस्पताल लेकर आया। लेकिन यहां पर डॉक्टर न होने की वजह से उसे जगाधरी सिविल अस्तपाल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसके भाई लक्की को मृत घोषित कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस कासे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतीश का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालकपर केस दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed