फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accident in former mayor's under construction building in Yamunanagar, laborer dies

यमुनानगर में मजदूर की मौत: पूर्व मेयर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, मृतक की बहन ने ठेकेदार पर लगाए आरोप

Sat, 22 Mar 2025 02:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

शिल्पा ने बताया उसका भाई अंकुश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहा था। आरोप है ठेकेदार संजय बख्शी ने कार्य के दौरान बिल्डिंग में सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए हुए थे। उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Accident in former mayor's under construction building in Yamunanagar, laborer dies
पूर्व मेयर के कार्यालय के बाहर पहुंचे मृतक अंकुश उर्फ शुभम के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के पूर्व मेयर मदन चौहान की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्य करते समय एक मजदूर नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेव कॉलोनी निवासी अंकुश उर्फ शुभम के तौर पर हुई है। हालांकि घायल अवस्था में इलाज के लिए अंकुश को शहर के गाबा अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मदन चौहान ने अपनी बिल्डिंग के कार्य का ठेका ठेकेदार संजय बख्शी को दिया हुआ था, लेकिन परिजनों ठेकेदार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अंकुश की मौत का जिम्मेदार ठेकेदार को ठहराया है। थाना शहर पुलिस ने बहन शिल्पा की शिकायत पर ठेकेदार संजय बख्शी के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश आरंभ कर दी है। 
विज्ञापन


12 साल से कर रहा था मजदूरी
शिकायत में महादेव कॉलोनी निवासी शिल्पा ने बताया कि उसका भाई अंकुश उर्फ शुभम  ठेकेदार संजय बख्शी के पास करीब 12 साल मजदूरी करता था। ठेकेदार ने अब पूर्व मेयर मदन चौहान की बिल्डिंग को बनाने का ठेका लिया हुआ था। इस भवन में लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। 21 मार्च की सुबह उसका भाई अंकुश काम पर चला गया था। शाम को ठेकेदार संजय बख्शी ने कॉल कर बताया कि काम करते समय अंकुश उर्फ शुभम का समय चोट लग गई है। वे उसके इलाज के लिए गाबा अस्पताल में लेकर गए हैं, इसके बाद शिल्पा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल में पहुंची। यहां आकर देखा अंकुश की हालत गंभीर थी। उसे आईसीयू में  एडमिट था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी मंजिल पर चल रहा था कार्य 
शिल्पा ने बताया उसका भाई अंकुश निर्माणाधीन बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहा था। आरोप है ठेकेदार संजय बख्शी ने कार्य के दौरान बिल्डिंग में सुरक्षा के उचित प्रबंध नहीं किए हुए थे। उसकी लापरवाही से ये हादसा हुआ है। चूंकि ठेकेदार ने कार्य के दौरान कोई सीट बैल्ट का इंतजाम नहीं किया हुआ था। ऐसे में उसका भाई अंकुश दूसरी मंजिल से गिर गया और उसके भाई की जान चली गई। मृतक अंकुश की बहन शिल्पा ने पुलिस में बयान दर्ज करा ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चूंकि उसके भाई अंकुश उर्फ शुभम ने पहले भी कई बार ठेकेदार को सेफ्टी बैलेट के लिए कहा और रिस्की काम करने के लिए मना किया था, लेकिन फिर भी ठेकेदार ने सेफ्टी बेल्ट का प्रबंध नहीं किया, जिससे हादसा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed