फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Abhishek's murderers should be given strict punishment and Nisha should get a government job.

Yamuna Nagar News: अभिषेक के हत्यारोपियों को कड़ी सजा और निशा को मिले सरकारी नौकरी

Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Abhishek's murderers should be given strict punishment and Nisha should get a government job.
यमुनानगर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति शुक्रवार को हनुमान कॉलोनी निवासी अभिषेक के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अभिषेक की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। समिति ने डीडीपीओ नरेंद्र सिंह को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें अभिषेक के हत्यारोपियों को कड़ी सजा और उसकी पत्नी निशा को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रेम विवाह करने वाले अभिषेक उर्फ रिशु की 21 अप्रैल को युवती के भाइयों ने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। अभिषेक ने लगभग एक साल पहले गधौली काॅलोनी निवासी निशा से शादी की थी। इस शादी से निशा के परिवार वाले खुश नहीं थे। यही कारण है कि मौका मिलते ही 21 अप्रैल को अभिषेक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। समिति ने जल्द से जल्द सभी हत्यारोपियों को पकड़ कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। इस मौके पर समिति के महिपाल सोढे, सतीश राणा, राजबीर, रोशन लाल, जापान, मतलूब, राजेश्वरी, सुनीता सुघ व सुनीता करेड़ा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed