फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Abducted after assaulting a property dealer

प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर किया अगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Abducted after assaulting a property dealer
गांव दरियापुर के पास कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और कार में भी तोड़फोड़ की। अपहरण के पीछे रुपये के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के भाई की शिकायत पर अपहरणकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक प्रॉपर्टी डीलर का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं डीलर की खोजबीन के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि गांव मलिकपुर खादर निवासी अमित शर्मा अपने भाई विनोद कुमार के साथ वीरवार शाम को कार में बिलासपुर से छछरौली जा रहे थे। जैसे ही वह गांव दरियापुर के पास पहुंचे तो दो गाड़ियां उनकी कार के आगे आकर रुक र्गइं। कारों में सवार लोगों के पास डंडे और सरिये थे। आरोपियों ने कार से अमित कुमार को निकाल कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा कार में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद अमित कुमार को अपनी कार में अगवा करके छछरौली की तरफ फरार हो गए। वारदात की सूचना विनोद कुमार ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर छह-सात लोगों पर मारपीट और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों प्रतापनगर के आशीष जैन, बूड़िया के राहुल व गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

---------
तलाश की जा रही है : रविकांत
थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही प्रापर्टी डीलर अमित कुमार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा। मामला रुपये के लेनदेन का लग रहा है। अमित का पता लगने पर सारे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed