फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP came out in protest against lathi charge on sarpanches

Yamuna Nagar News: सरपंचों पर लाठी भांजने के विरोध में उतरी आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
AAP came out in protest against lathi charge on sarpanches
ई-टेंडरिंग व रि-कॉल का विरोध के लिए पंचकूला में सीएम आवास का घेराव करने के दौरान पुलिस ने सरपंचों पर लाठियां भांजी। जिसमें 50 से ज्यादा सरपंच व पंचायत सदस्य घायल हो गए। जिसके बाद सरपंचों के पक्ष और सरकार के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी नेता व कार्यकर्ता शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में एकत्र हुए। इस दौरान आप ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप का यह प्रदर्शन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। जबकि यमुनानगर जगाधरी विधानसभा का प्रदर्शन दो स्थानों पर हुआ। शहर के नेताओं व कार्यकर्ता ने लघु सचिवालय के साथ प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। वहीं जगाधरी के ग्रामीण क्षेत्र का प्रदर्शन छछरौली में हुआ। जगाधरी में प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता ललित त्यागी व गुलशन विनायक ने किया। प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता सुबह साढ़े 10 बजे लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में एकत्र होने लगे। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आप के साथ कई गांव के सरपंच, पंच व पंचायत सदस्य भी पहुंचे।
विज्ञापन

ललित त्यागी ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। सरकार पंचायत राज समाप्त करना चाहती है। जिसके लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। पंचकूला में संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन कर अपनी आवाज उठा रहे सरपंचों व पंचायत सदस्यों पर लाठीचार्ज करना गलत है। सरकार पंचायत से विकास कार्य का अधिकार छीनना चाहती है। लक्ष्मण विनायक ने कहा कि सरकार रि-कॉल नियम लागू करना चाहती है, तो सबसे पहले इसे अपने विधायकों पर लागू करे। लक्ष्मण ने कहा कि यदि सरकार आज विधायकों पर यह नियम लागू कर दे तो अगले दिन ही सरकार गिर जाएगी। चूंकि लोग सरकार से परेशान हो चुके हैं। महंगाई के कारण लोगों का दम घुटने लगा है। योगेश सेठी ने कहा कि सरकार बल से जनता की आवाज दबाना चाहती है, परंतु ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। सरकार सरपंचों व पंचायत सदस्यों पर दर्ज केस तुरंत प्रभाव से रद्द करे। इस दौरान सुशील जैन, दीपक राणा, जसमेर कांबोज ने भी कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित किया। यहां आप ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस दौरान मोहित त्यागी, जसविंद्र, अवनीश त्यागी, राहुल भान, विक्की दयालगढ़, सुरेश, सुभाष कांबोज, शालू, ज्योति, गगन, शैरी मान, कपिल, अनिल पंजेटा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed