{"_id":"61afbc8fc5488861ae7ad8a8","slug":"a-youngster-has-been-arrested-with-a-stolen-bike-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl920370103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए एक युवक कलानौर से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान रादौर छोटा बांस निवासी बंटी के नाम से हुई। आरोपी से पूछताछ में चोरी के पांच मामलों खुलासा हुआ है।
इंचार्ज के अनुसार आरोपी ने 17 जून को थाना बुड़िया क्षेत्र से रात के समय ट्रांसफार्मर से कलपुर्जे चोरी किए थे। पांच अप्रैल को उसने थाना शहर क्षेत्र में बाइक चोरी की, उसके बाद उसने 19 नवंबर को फिर से इसी थाना क्षेत्र एरिया में बाइक चोरी की। 20 नवंबर को थाना शहर जगाधरी एरिया में बाइक चोरी की। इसके अलावा सात सितंबर को उसने सेक्टर 17 से बाइक चोरी की। आरोपी से चार बाइक बरामद कर ली गई हैं और आरोपी से ट्रांसफार्मर के कलपुर्जे में बरामद किए गए हैं। आरोपी का एक साथी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।