फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young woman was raped

Yamuna Nagar News: हथियार के बल पर युवती से दुष्कर्म, बहन को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young woman was raped
यमुनानगर। फैक्टरी में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती से धारदार हथियार के बल पर ट्रैक्टर चालक ने बरसीन के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती की बड़ी बहन मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उससे भी मारपीट की। किसी को बताने पर उससे भी दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी दी। दोनों फैक्टरी में काम करतीं हैं। आरोपी चालक भी फैक्टरी में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति बीमार रहते हैं। वह एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। उसकी 21 वर्षीय व 19 वर्षीय दो बेटियां भी फैक्टरी में काम करतीं हैं। सात मई को वह अपनी दवाई लेने के लिए सहारनपुर डॉक्टर के पास गई थी। उस दिन उसकी दोनों बेटियां फैक्टरी में काम पर गईं थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि उस दिन फैक्टरी में ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर दौलतपुर निवासी मतलूब ने मौका पाकर 19 वर्षीय बेटी को फैक्टरी के पिछले दरवाजे से खेत में ले गया। आरोपी ने धारदार हथियार बेटी की गर्दन पर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हथियार बल पर आरोपी ने उसकी बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। उसकी दूसरी बेटी बहन की तलाश करते हुए वहां पहुंची और उसने आरोपी के चंगुल से बहन को छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि बड़ी बेटी से भी मारपीट की गई।

बेटियों ने इस बारे में फैक्टरी मालिक को बताया तो उन्होंने बात को अनसुना कर दिया। जब वह सहारनपुर के घर पहुंची तो उसकी बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने उसकी बड़ी बेटी से मारपीट की।
इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी मतलूब पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed