फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man who had married for love hanged himself

Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाले युवक ने लगाया फंदा

Wed, 19 Jun 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
A young man who had married for love hanged himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। आठ माह से पत्नी से अलग रह रहे सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय सुशील ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सुशील ने तीन साल पहले ही फर्कपुर निवासी महिला से प्रेम विवाह किया था। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार ने तीन साल पहले फर्कपुर निवासी महिला के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुशील की पत्नी अपने मायके चली गई। उसके सुशील के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। पिछले आठ महीने उसकी पत्नी अपने मायके रह रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुशील पत्नी से अलग होने व उसके खिलाफ शिकायत देने की वजह से परेशान चल रहा था। रात को वह काम पर से घर आया और खाना खाकर ऊपर छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद जब कमरे में जाकर देखा तो सुशील पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि रात को ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। सुशील की ओर से आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed