फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man was hit by a car while crossing Sadhail Chowk, death

सढैल चौक पार करते हुए युवक को कार ने टक्कर मारी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a car while crossing Sadhail Chowk, death
नेशनल हाईवे 344 के सढैल चौक पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान कान्हड़ी कलां निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। विकास की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि विकास से पहले उनके गांव के ही तीन अन्य युवकों की इसी चौक पर हुए सड़क हादसों में जान चली गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कान्हड़ी कलां निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा विकास कुमार (24) मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह अपने काम से बाइक पर यमुनानगर गया था। काम समाप्त कर देर रात करीब दस बजे अपने घर कान्हड़ी कलां लौट रहा था। नेशनल हाईवे 344 पर सुढैल चौक को पार करने के दौरान सहारनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने विकास को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। फर्कपुर थाना प्रभारी दीपचंद का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चार माह पहले घर में आई खुशियां मातम में बदली
कान्हड़ी कलां निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले ही उसके भतीजे विकास कुमार की शादी हुई थी। लगभग चार माह पहले ही उसकी पत्नी से बेटे का जन्म दिया था। इससे घर में खुशी का माहौल था। शुक्रवार रात जैसे ही विकास की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो यह खुशी मातम में बदल गई। विकास की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास व ओवरब्रिज की कई बार उठा चुके है मांग
जब से नेशनल हाईवे 344 बना है, इस पर मरने वालों का ग्राफ सौ का आंकड़ा पार कर चुका है। हाईवे का सुढैल चौक, करेहड़ा चौक, भूतमाजरा चौक हादसों के प्वाइंट बन चुके हैं। यहां पर हादसे निरंतर होते रहे है। सबसे ज्यादा हादसों इन तीनों प्वाइंट पर होते है। क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों ने कई बार इन चौकों पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की। अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed