फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man was duped of Rs 7.5 lakh in the name of sending him abroad.

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से साढ़े सात लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 7.5 lakh in the name of sending him abroad.
यमुनानगर। चंडीगढ़ मनीमाजरा निवासी एक युवक को इटली भेजने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। आरोप है की एआईआईएमएस स्ट्डी एब्राॅड नाम की फर्म के संचालक सुनील कुमार व सहयोगी ने इटली भेजने के बजाय रूस भेज दिया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने यमुनानगर की उक्त फर्म से संपर्क किया। सुनील कुमार और सहयोगी ने उसे इटली में नौकरी व वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया और कुल खर्च 12 लाख रुपये बताया। आरोपियों को अलग-अलग किस्तों में साढ़े सात लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज सौंप दिए। आरोपियों ने उसे इटली के बजाय रूस का ई-वीजा थमा दिया। रूस पहुंचने पर उसे करीब 20 अन्य भारतीयों के साथ एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया और उनके पैसे भी छीन लिए गए। बाद में उसे डंकी रूट के जरिए इटली भेजा गया, जहां से परिवार पर और पैसे देने का दबाव बनाया गया। किसी तरह परिवार ने टिकट की व्यवस्था कर 11 जनवरी को उसे भारत वापस बुला लिया। लौटने के बाद जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed