{"_id":"696d34c68d8dfb9afc096331","slug":"a-young-man-riding-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150068-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 19 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा और कार का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक की पहचान गांव खंड़वा निवासी विपिन कुमार (35) के रूप में हुई है। विपिन सुढैल स्थित लार्क इंजीनियरिंग फैक्टरी में काम करता था और रोज की तरह काम खत्म कर घर लौट रहा था।
शिकायत में गांव हरनौल निवासी सुभाष चंद ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खंडवा पोल्ट्री फॉर्म के पास अपने भांजे विपिन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान विपिन अपनी बाइक पर सवार होकर खंडवा मोड़ की ओर पहुंचा।
विज्ञापन
इस पीछे से आई कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए विपिन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद विपिन सड़क पर गिर गया और कार का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक कुछ दूरी पर रुका भी था, लेकिन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होते ही वह कार सहित भाग निकला। मृतक के मामा ने कार का नंबर नोट कर लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना सदर के जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।